Unnao Crime: दबंगों ने ब्रम्ह नगर में की कई राउंड फायरिंग... मकान के गेट और खिड़की पर दिखे निशान
उन्नाव में दबंगों ने ब्रम्ह नगर में की कई राउंड फायरिंग
उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्ह नगर मोहल्ले में दबंगों ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे क्षेत्रीय लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं फायरिंग होने से एक मकान के गेट और खिड़की पर गोलियों के निशान भी साफ देखे जा सकते हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
ब्रह्म नगर निवासी परणेन्दु पाण्डेय पुत्र राधाकरण पाण्डेय ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि रविवार रात घर के बगल में एक मांगलिक कार्यक्रम था। इस दौरान बुलेट सवार कुछ युवक उनके घर के पास पहुंचे और कई राउंड फायरिंग कर दी। कई राउंड गोलियां की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह किरायेदार नीचे ने दरवाजे और खिड़की के पास गोली के निशान देखे घटना की जानकारी उन्हें वह पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं फायरिंग की सूचना पर कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस पास के लोगों से पूछताछ की और दरवाजे और दीवार में बने निशान को देखा। पुलिस को मौके से दो कारतूस भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यदि फुटेज में कुछ भी गतिविधयां प्रकरण में आती हैं तो उसी के अनुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि पड़ोस में ही रात के समय वरीक्षा का कार्यक्रम था, जिसमें आतिशबाजी छुड़ायी जा रहे थी।
पूर्ण प्रकरण की जांच की जा रही है। किसी भी पक्ष द्वारा अभी को तहरीर नहीं दी गयी है। वहीं चर्चा रही कि राजधानी मार्ग अंबिकापुरम में दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ था। जिसमे एक गुट का युवक ब्रह्म नगर में पीड़ित के मकान में किरये पर रहता था। उसी को लेकर बुलेट सवार कुछ दबंग वहां पहुंचे और एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की है। पुलिस सभी मामलों में जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।
ये भी पढ़ें- UP: मुझे तलाक दे दो... रो-रोकर पत्नी से गुहार लगा रहा पति, बोला- दबाव में की शादी, मेरी लड़कियों में कोई रुचि नहीं
