Banda: युवक का शव तालाब में उतराता मिला; दोस्तों के साथ दावत में शामिल होने गया था...सुबह मौत की खबर से फैली सनसनी...
बांदा, अमृत विचार। दोस्तों के साथ दावत में शामिल होने गए युवक का शव तालाब में उतराता ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
.jpg)
देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी बिनीत उर्फ मन्नू यादव (24) पुत्र शिवगोपाल अपने परिवार के साथ कालूकुआं मोहल्ले में रहता था। रविवार को दोस्तों को साथ लामा गांव दावत में शामिल होने गया था। रात को उसकी मां का फोन आया था। फोन पर उसने मां से गुस्से में बात की। इसके बाद उसने फोन काट दिया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने शव तालाब में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। मौत की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही थी। कोतवाली देहात के सब इंपेक्टर राजेद्र यादव ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के ननिहाल आया था। शरीर में कोई भी चोट के निशान नहीं थे। पीएम रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आएगी।
