लखीमपुर खीरी: कुष्ठ अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के कुष्ठ अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम में संदिग्ध अवस्था में पुलिस …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शहर के कुष्ठ अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम में संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने शव को बरामद किया। बरामद शव उत्कर्ष सक्सेना मोहल्ला बहादुर नगर का बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोग हत्या की आंशका भी जता रहे हैं। कोतवाली पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। सदर इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

संबंधित समाचार