आज का राशिफल। 13 फरवरी, 2024

आज का राशिफल। 13 फरवरी, 2024

मेष

आज घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। आवश्यक कार्यों को दिन के तीसरे पहर में करना लाभप्रद होगा। व्यापार में स्थितियां संभलती हुई प्रतीत होंगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करें।

वृष

आज कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। एक साथ दो मामलों को निपटाना पड़ सकता है। ज्यादा आदर्शवादी होने से भी नुकसान होने की संभावना है। किसी के भी सामने स्वयं अपने मुख से अपनी प्रशन्सा न करें।

मिथुन

आज रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में आपकी बड़ी भूमिका होगी। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे। मित्रों के साथ फोन पर बात होगी। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर सकते हैं।

कर्क

आज चुस्ती फुर्ती के लिए व्यायाम अवश्य करें। दोपहर के बाद कुछ तनाव में आ सकते हैं। आपके काम धीमी गति से पूरे होंगे। अपनी गलती का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें। आपके व्यवहार में आए परिवर्तन के कारण लोग अचरज में आ सकते हैं।

सिंह

आज दांपत्य संबंधों में मधुरता होगी। अचानक से बजट में कमी आ सकती है। नए कार्यों में धन निवेश कर सकते हैं। ऐसे मुद्दों पर चर्चा से दूर रहें, जिसके विषय में आपके पास कम जानकारी है। दूसरे लोगों की मदद करेंगे।

कन्या

आज मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अपने लक्ष्यों को लेकर भ्रमित न हों। दोपहर के बाद काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। धन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है।

तुला

आज व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। अटकी हुई पेमेन्ट आपको वापस मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा।

वृश्चिक

आज आपको हाल में ही शुरू किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध रोमान्टिक रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। किसी भी काम को कल पर न टालें। संतान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर का माहौल सुखद रहेगा।

धनु

आज आय में वृद्धि होने की संभावना है। फुटकर व्यापारी नए सामान की खेप मंगवा सकते हैं। आपको भागदौड़ काफी ज्यादा करनी पड़ेगी। आप दूसरों के झगड़ों को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।

मकर

आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। मन में नए और क्रियेटिव विचार उत्पन्न हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में हिस्सेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आने के योग बन रहे हैं।

कुंभ

आज नौकरीपेशा लोगों को घर पर भी बहुत कुछ काम करना पड़ेगा। विद्यार्थी अध्ययन को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दोपहर के बाद स्थितियों में सुधार आयेगा। धन को लेकर आ रही समस्याओं का निपटारा होगा।

मीन

आज का दिन कुछ प्रतिकूल हो सकता है। शांतिपूर्वक मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। अपनी किसी शौक को करियर के रूप में चुन सकते हैं। बड़े आर्थिक निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें।