Bareilly News: नेहरू की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर महापौर से मिले कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौकी चौराहा पर लगी पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा हटाए जाने को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों के एक शिष्टमंडल ने महापौर डॉ. उमेश गौतम से मुलाकात की। शिष्टमंडल को डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उनका पूरा सम्मान हम सब करते हैं। किसी प्रकार का भ्रम न करें व सौहार्द बनाए रखें।

महापौर से बातचीत के बाद महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि शहर में चौराहों के सौंदर्यीकरण के तहत चौकी चौराहा से प्रतिमा को हटाया गया है। सौंदर्यीकरण के बाद नेहरू की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अनावरण के समय कांग्रेसियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। शिष्टमंडल में पूर्व पार्षद महेश पंडित, महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी, पार्षद सादिक अंसारी, महासचिव सुरेंद्र सोनकर, महासचिव हाजी सुलतान, नासिर अब्बासी, अरविंद महाराज आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: मार्च तक पूरा कर होगा सीवर लाइन जोड़ने का काम

संबंधित समाचार