Bareilly News: क्रिकेट खेलने से मना करने पर महिला के हाथ तोड़े, पीड़िता ने SSP से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चोट लगने के बाद भी प्रेमनगर पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर में क्रिकेट खेलने से मना करने पर दबंगों ने बुजुर्ग महिला के दोनों हाथ तोड़ दिए और गालीगलौज की। शिकायत के बाद भी प्रेमनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

राजेन्द्रनगर निवासी दीनदयाल ने बताया कि उनके घर के सामने पार्क है। वहां कुछ लड़के क्रिकेट खेलते हैं। जिससे कई बार उनके घर के शीशे और शटर टूट चुका है। कई बार उन्हें भी गेंद लग चुकी है। कई बार मना करने के बाद भी आरोपी नहीं माने। तीन फरवरी को नुकसान होने के बाद उन्होंने वहां खेलने का विरोध किया तो पथराव करके कार के शीशे तोड़ दिए। थाने पर शिकायत की लेकिन पुलिस ने उनकी समस्या नहीं सुनी। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उनकी पत्नी के दोनों हाथ तोड़ दिए।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: मृत मां का अंगूठा लगवाकर संपत्ति हड़पने की सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार