गोंडा: पेट्रोल पंप पर तेल लेने गए युवक का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। वजीरगंज थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव के रहने वाले एक युवक का शव गांव से थोड़ी दूर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

युवक की पहचान इमिलिया गांव के रहने अनिल चौहान के रूप में हुई है। अनिल घर से डीजल लेने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह अनिल का शव पेट्रोल पंप के कुछ दूरी पर पड़ा मिला। अनिल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें:-Police Recruitment Exam: बहराइच में पांच सेक्टरों में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, शामिल होंगे 7008 अभ्यर्थी, बनाए गए हैं 14 परीक्षा केन्द्र

 

संबंधित समाचार