संभल: ट्रैक्टर लेकर किसानों ने किया दिल्ली कूच तो पुलिस ने रोका, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। देश भर से किसानों के दिल्ली कूच के आहृवान पर संभल जनपद से भी किसानों ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली कूच करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस की किसानों के साथ जमकर नोकझोक हुई।

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन असली से जुड़े किसान दो दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान ट्रैक्टर लेकर खिरनी से संभल की तरफ बढ़े तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। संभल में पुलिस ने किसानों को रोक लिया।

sambhal file image1

रोके जाने पर किसानों ने हंगामा शुरु कर दिया। सीओ अनुज कुमार चौधरी व एसडीएम सुनील त्रिवेदी ने किसानों को समझाकर आगे न जाने की अपील की। काफी देर तक वार्ता के बाद भी किसान नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने किसानों को मंडी समिति परिसर में रोक लिया। इस दौरान भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन हठधर्मिता दिखाकर किसानों को दिल्ली जाने से रोक रहा है।

ये भी पढ़ें : संभल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देखी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाएं, अफसरों को दिए निर्देश...आचार्य प्रमोद कृष्णम से की बात

संबंधित समाचार