हरदोई: पुलिस ने बलवाइयों को खदेड़ा! Police Line में हुई बलवा ड्रिल
हरदोई। लॉ एंड आर्डर को बनाए रखने और बलवा या बवाल जैसी हरकतें करने वालों को सबक सिखाने के लिए एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी की गाइडलाइन पर मंगलवार को पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल कराया गया। बलवाइयों को सबक सिखाते हुए लॉ एंड आर्डर को कैसे बनाए रखा जाए? एक्शन करते हुए बताया गया।

एसपी श्री गोस्वामी और एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार की गाइडलाइन पर मंगलवार को पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल हुई। पुलिस जवानों को बताया गया है जब ऐसा लगे कि बलवाइयों या बवाल करने वालो से लॉ एंड आर्डर को नुक़सान पहुंच सकता है, अपना बचाव करते हुए इससे कैसे निपटा जाए ? इसका एक्शन करते हुए दिखाया गया।
पुलिस जवानों की 'अ' टीम को पुलिस फोर्स और 'ब' टीम को बलवाई दिखाते हुए दोनों को एक्शन मोड में आमने-सामने खड़ा कर दिखाया गया। पुलिस जवानों को लॉ एंड आर्डर को बनाए रखने की भी ट्रेनिंग दी गई। बलवा ड्रिल में ज़िलेे में तैनात एसएचओ शामिल हुए। आरआई और पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: GST टीम आ रही है... और फिर धड़ाधड़ गिर रहे हैं दुकानों के शटर
