प्रयागराज : बसंत पंचमी स्नान पर्व पर सुरक्षा चाक चौबन्द, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी
प्रयागराज, अमृत विचार। कुंभ नगरी के पावन संगम तट पर माघ मेला में बुधवार को मुख्य स्नान पर्व बसन्त पंचमी को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक/प्रभारी माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र ने माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्नान घाटों, पार्किंग स्थलों, पाण्टून पुलों, मेला के समस्त प्रवेश द्वारों/निकास द्वारों और महत्वपूर्ण मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। मेले में मुख्य तैयारियों का जायजा लिया।
बुधवार को मुख्य स्नान पर्व बसंत पंचमी को लेकर माघ मेला प्रभारी डीआईजी डा राजीव नरायण मिश्र ने मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र के दुकानदारों को निर्धारित स्थानो पर ही लगाने लगाने दे। जिससे श्रध्दालुओं के आवागमन मे कोई कठिनाई न हो। इसके साथ ही अधिक भीड़-भाड़ वाले घाटों के समीप ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी अधिक सक्रियता से ड्यूटी करे। प्रभारी माघ मेला ने प्रतिबन्धित स्नान घाटों के पास बैरिकेडिंग करायी गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों अब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बसन्त पंचमी को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए समय से ड्यूटी करने के लिए बताया। उन्होंने पर्व के एक दिन पहले ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ‘ब्रीफ’ कराया।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया लेखपाल, पैमाइश के लिए मांगी थी रकम
