लखनऊ में होगा बीजेपी का सहकारिता सम्मेलन, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह, भाजपा कार्यालय में सहकारिता प्रकोष्ठ की हुई बैठक 

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने की। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने वर्चुअली बैठक में मौजूद सभी सहकारी संस्थानों के अध्यक्ष और निदेशकों से संवाद किया। 

WhatsApp Image 2024-02-13 at 7.43.30 PM (1)

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी सहकारिता संस्थानों के प्रमुखों को आगामी लोकसभा चुनाव में एक-एक बूथों की जिम्मेदारी दी है। साथ ही सहकारिता संस्थानों के निदेशकों को एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी जा रही है। वहीं इसको लेकर फरवरी माह के आखिरी में बीजेपी की ओर से राजधानी लखनऊ के वृंदावन कालोनी स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर बड़ा सहकारिता सम्मेलन करने की तैयारी की जा रही है। जिसमें देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को बतौर मुख्य अतिथि बनाया गया है। 

सहकारिता सम्मलेन में गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल
 

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि सहकारिता के प्रत्येक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों में ऊर्जा का संचार करने के साथ सहकारिता को जनांदोलन बनाने प्रेरणा लेकर देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह फरवरी के अंतिम सप्ताह में लखनऊ में आयोजित होने वाले सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहकारिता के क्षेत्र को और अधिक व्यापक बनाने तथा देश की अर्थव्यवस्था में मजबूत कड़ी के रूप में विकसित करने के लिए केन्द्र में सहकारिता मंत्रालय का गठन किया और इसकी जिम्मेदारी गृहमंत्री अमित शाह को सौंपी। गृहमंत्री अमित शाह के मंत्रालय संभालते ही विभिन्न नई योजनाओं से सहकारिता के क्षेत्र में नई गति आई है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, विधान परिषद सदस्य पवन चौहान, अवनीश कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह तथा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डीके शर्मा ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में अध्यक्ष पीसीपी वाल्मीकि त्रिपाठी, अध्यक्ष सीएलडीएफ यशवीर सिंह, अध्यक्ष यूपीआरएनएसएस प्रेम सिंह शाक्य, अध्यक्ष पीसीयू सुरेश गंगवार तथा अध्यक्ष यूपीसीबी जितेन्द्र बहादुर सिंह सहित प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा सहकारिता के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:- UP Madarsa Board 2024: मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, चेयरमैन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संबंधित समाचार