आगामी लोकसभा चुनाव में पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ जुट जायें, प्रवास के दौरान बीजेपी उपाध्यक्ष बोले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांव चलो अभियान के तहत बूथ पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह का प्रवास

लखनऊ अमृत विचार । भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने मंगलवार को पश्चिम विधानसभा में हैदरगंज द्वितीय वार्ड के बूथ संख्या 32 पर प्रवास के दौरान बूथ समिति और पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की ।
आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी लगन के साथ जुटने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में लाभार्थियों, स्वयं सहायता समूह सदस्यों और क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के साथ भी अलग-अलग बैठक की। प्रवास के दौरान बूथ सचिव सौरभ तिवारी के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ भोजन किया।
मनजीत सिंह के आवास पर क्षेत्र के वरिष्ठ जनों के साथ चौपाल की। चौपाल को संबोधित करते हुए पंकज सिंह ने कहा कि बीजेपी के विचार, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
 
2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भी 6 करोड़ से अधिक लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए गरीबों की रेखा से ऊपर उठकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रवास में बैठकों के दौरान महानगर उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, अभिषेक खरे, मंडल अध्यक्ष राजन मिश्रा, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष शालिनी पांडे और ज्योति सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार