किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा- पहली बार हो रहा किसानों के खिलाफ अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। दिल्ली कूच को रोकने के लिये हरियाणा सरकार के तरीकों पर सवाल उठाते हुये किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि यह पहली बार है कि किसानों के खिलाफ अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंधेर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पहली बार है कि अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल किसानों के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह आँसू गैस गोले दाग रहे हैं, रबड़ गोलियां चला रहे हैं।

उन्होंने कहा, “ सरकार या तो हमारी मांगे माने या फिर हमें विरोध प्रदर्शन करने दे। यह हमारा लोकतान्त्रिक अधिकार है। हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण है और हम जरूर जीतेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्ज माफी, एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों के दिल्ली कूच का आज दूसरा दिन है।

ये भी पढ़ें - विभाकर शास्त्री ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, रहे हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव

संबंधित समाचार