Bareilly News: हार्ट अटैक से पुलिस लाइन में तैनात दरोगा की मौत
बरेली, अमृत विचार। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन और साथी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हृदय गति रुकने से मौत होने की आशंका जताई गई है। आरआई हरमीत सिंह ने बताया कि दरोगा देवेन्द्र सिंह मुजफ्फरनगर जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र के गांव भोपा के रहने वाले थे। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।
पुलिस लाइन के आवास में पत्नी नीलम और बेटी के साथ रहते थे। उनका बेटा बाहर रहता है। मंगलवार शाम 4.15 बजे उनके सीने में दर्द उठा। परिजन और पुलिस कर्मी देवेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। देवेन्द्र सिंह वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। अगस्त 2023 में तबादला होने पर उनकी यहां तैनाती हुई थी। प्रतिसार निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।
ये भी पढे़ं- Bareilly News: जुलाई तक चौपुला पुल से जुड़ जाएगा अटल सेतु, डेडलाइन तय
