Kanpur: हैलट अस्पताल में एक्सरे के दौरान ही पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा कैदी... ऐसे पकड़ा गया
कानपुर के हैलट अस्पताल में एक्सरे के दौरान ही पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा कैदी
कानपुर, अमृत विचार। जिला कारागार कानपुर से हैलट एक्सरे के लिए लाया गया कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। गनीमत रही कि पुलिस ने शोर मचाते हुए उसे कुछ दूरी पर दौड़कर पकड़ लिया।
कैदी को पकड़ने के बाद सिपाही की जान में जान आई। इस दौरान हैलट परिसर में हड़कंप मच गया। कैदी को लेकर जैसे ही सिपाही जेल में दाखिल हुए तो आलाधिकारियों ने लापरवाही पर फटकार लगाकर हिदायत थी।
कानपुर जेल में बंद कैदी राजे खान उर्फ नजरूल हसन को जेल पुलिस कर्मी सरकारी वाहन से कुछ दिक्कत होने के कारण स्वरूप नगर थानाक्षेत्र में स्थित हैलट के एक्सरे विभाग में सुबह 11 बजे लेकर आए थे।
जहां उसका एक्सरे होने के लिए पर्चा बन रहा था। रोजाना की तरह हैलट अस्पताल में भीड़ भाड़ होने के कारण पुलिसकर्मी का ध्यान हटा इसी दौरान वह हथकड़ी छुड़ाकर मार्चुरी की तरफ भागा।
इस दौरान पुलिस कर्मी के होश उड़ गए। भीड़ के बीच भागते हुए पुलिसकर्मी शोर मचाते पकड़ो-पकड़ो कहते भागा। अंतत: उसे मार्चुरी के पास दबोच लिया गया।
जेल अधीक्षक डॉ बी डी पांडेय ने बताया कि बिधनू के शिवगंज चौराई निवासी राजे खान उर्फ नजरूल हसन 23 जून 2023 को दुष्कर्म के आरोप में जेल लाया गया था। उसे टीबी और मल्टी ड्रग रजिस्टेंट की बीमारी है। जिस कारण उसे अस्पताल में दिक्कत होने पर लाया गया था
ये भी पढ़ें- Kanpur: उम्र 14 वर्ष... काम अपराध करना... छह दुकानों में अकेले चोरी करने वाला 'नन्हा उस्ताद' गिरफ्तार
