आगरा: पहले प्रेमी ने ब्लैकमेल कर किया शोषण, फिर दोस्त ने लूटी अस्मत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आगरा के सैंया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सैंया थाना क्षेत्र के गांव की युवती से वीरेंद्र उर्फ वीरू नाम के युवक की दोस्ती थी।

जानकारी के अनुसार वीरू ने अपने मित्र अंकित पुत्र लाल सिंह निवासी इटौरा थाना मलपुरा को युवती को लेने के लिए उसके घर भेजा। सुबह करीब 10 बजे अंकित युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर सैंया की ओर एक होटल में ले गया। अंकित ने होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद बदहवास हालत में युवती को होटल में ही छोड़कर भाग गया।

पीड़िता के परिजनों ने पूरे दिन उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग न लगा। शाम को बदहवास हालत में युवती अपने घर पहुंची और उसने अपनी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। युवती के साथ हुई घटना के बारे में सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वीरेंद्र उर्फ वीरू ने पहले तो चिकनी चुपड़ी बातें कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ शारिरिक संबंध बनाए। उसके बाद चुपके से उसकी अशलील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसीलिए वो वीरेंद्र के फोन पर अंकित के साथ चली गई।

पीड़िता ने बताया कि अंकित ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। सैंया थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - आगरा: कागारौल में हुई एटीएम लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार