Bareilly News: शोध को मिलेगा बढ़ावा, CARI और पारूल विवि के बीच हुआ MOU
बरेली, अमृत विचार: शिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ मानव संसाधन विकास सहित मुर्गीपालन, प्रसंस्करण, जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित अनुसंधान के लिए केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान और पारूल विश्वविद्यालय वडोदरा गुजरात के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
सीएआरआई के निदेशक डाॅ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि इस एमओयू से दोनों यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को शोध में लाभ मिलेगा। प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. सुदीप सरन, डाॅ. जयदीप रोकड़े, लाल बहादुर गुर्जर, वैभवी कटरू आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: सुविधाओं के नाम पर यात्रियों से ठगी, चेयरकार की जगह जनरल कोच लगाकर चला दी इंटरसिटी
