यूपी बोर्ड परीक्षा: आज जुड़ेंगे कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र, कल से निगरानी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांकेतिक फोटो

बरेली, अमृत विचार: 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को गुरुवार को परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम से ऑनलाइन नहीं जुड़ने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई कर तीन साल तक के लिए डिबार कर दिया जाएगा। जिले में कुल 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल और इंटर में 96 हजार से अधिक परीक्षा में बैठेंगे।

डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और जरूरी परीक्षा सामग्री पहुंचा दी गई है। 16 फरवरी से सभी केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से शुरू करा दी जाएगी। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय पर भी कंट्रोल रूम तैयार कराया जा रहा है।

सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए यह कदम उठाया गया है। क्षेत्रीय सचिव डाॅ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को ऑनलाइन कंट्रोल रूम से जुड़ना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- कानून व्यवस्था! बरेली में सड़क चलते युवक को मारी गोली,  24 घंटे बाद भी रिपोर्ट नहीं... संदिग्ध बताकर झाड़ा पल्ला 

संबंधित समाचार