सपा का किसी मुस्लिम को राज्यसभा न भेजने का फैसला निंदनीय: नोमानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्य समिति के सदस्य मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने एक बयान जारी कर कहा है कि समाजवादी पार्टी द्वारा तीन लोगों को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। इन प्रत्याशियों में एक भी मुस्लिम सदस्य नहीं है। ऐसे में मुसलमान, समाजवादी पार्टी को लेकर अपने रुख पर पुनर्विचार कर सकते हैं। कहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष के सामने मुस्लिम कैंडिडेट मौजूद थे, जिन्हें वह राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर सकते थे, लेकिन उनका यह फैसला बेहद आपत्तिजनक रहा।

यह भी पढ़ें: 69000 शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने घेरा मुख्यमंत्री आवास, पुलिस से हुई जोरदार भिड़ंत, देखें VIDEO

संबंधित समाचार