Qatar Open : कतर ओपन से हटे राफेल नडाल, बोले- पूरी तरह से तैयार नहीं हूं
दोहा (कतर)। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल अगले सप्ताह से शुरू होने वाले कतर ओपन से हट गए हैं, क्योंकि उनका मानना है कि कोर्ट पर वापसी के लिए अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं।
नडाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं दोहा में खेलना पसंद करता जहां आयोजकों के साथ दर्शकों ने भी मेरा भरपूर समर्थन किया। दुर्भाग्य से मैं अभी प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हूं और इस कारण दोहा नहीं आ पाऊंगा। मैं वास्तव में 2014 की अविस्मरणीय जीत के बाद दोहा में खेलना चाहता था।
I would have loved to play in Doha, where the tournament team, as well as the amazing Qatar fans have always supported me greatly. Unfortunately I am not ready to compete and I won’t be able to come to Doha where I really wanted to be and play again after that unforgettable win… pic.twitter.com/U4GUvIITcr
— Rafa Nadal (@RafaelNadal) February 14, 2024
उन्होंने कहा, मैं लास वेगास में होने वाले प्रदर्शनी मैच और इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में खेलने के लिए खुद को तैयार करने पर ध्यान दूंगा। स्पेन के इस 37 वर्षीय खिलाड़ी को 3 मार्च को कार्लोस अल्कराज़ के खिलाफ प्रदर्शनी मैच खेलना है और इसके बाद वह कैलिफोर्निया में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। नडाल ने जनवरी में एक साल बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी की थी। उन्होंने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में तीन मैच खेले थे लेकिन इसके बाद वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हट गए थे। इसके बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है।
ये भी पढ़ें : टी20 विश्व कप तक भारत के मुख्य कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़, BCCI सचिव जय शाह ने की घोषणा
