मुरादाबाद : भगवान जगन्नाथ पालकी संकीर्तन-यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, बोले- हरे कृष्ण, हरे कृष्ण...
संकीर्तन यात्रा में श्रद्धालु साथ में कथा व्यास धीरशांत
मुरादाबाद, अमृत विचार। मिलन विहार दिल्ली रोड पर गुरुवार को भगवान जगन्नाथ पालकी संकीर्तन-यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें अर्द्धमौनी सर्व कल्याण ट्रस्ट के संस्थापकाचार्य धीरशान्त दास अर्द्धमौनी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं नारियल से पूजा अर्चना करके पालकी संकीर्तन-यात्रा का आरंभ किया।
मुख्य अतिथि राजेश रस्तोगी, गोपाल अंजान, आकाश पाल, संजय शर्मा ने पालकी संकीर्तन-यात्रा को फीता काट कर पूजा अर्चना की। अर्द्धमौनी वैष्णव परिवार द्वारा हरिनाम संकीर्तन एवं ढ़ोल मंजीरों के साथ हरे कृष्ण. हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे का नृत्य संकीर्तन करते हुए सम्पूर्ण मिलन विहार की गलियों में होकर निकली। मार्ग में जगह-जगह आरती उतार कर पूजन किया एवं जलपान कराया।
यात्रा के बाद कथा व्यास श्रद्धेय धीरशान्त दास अर्द्धमौनी ने बताया कि भोगी के लिए वन में भी भय है, योगी के लिए घर में भी वन जैसा आनन्द है। जो विकार मुक्त हो चुका है वह हर जगह शांति का अनुभव करेगा। तुम केवल बाहरी चीजों को बदलने में लगे रहते हो, अंतस को बदलने का कभी भी प्रयत्न नहीं करते।
कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश अग्रवाल, शशि अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, स्वेता अग्रवाल, अंश अग्रवाल, अवनि गर्ग, शिवम अग्रवाल, रमेशचन्द्र मिश्रा, मधु मिश्रा, नीलू अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, चैतन्य वल्लभ दास, रासरानी देवी दासी, देव कुमार, अविरल सिंह, आश्रय दर्शन दास, सपना चौधरी, अनुज उप्रेती, देवांश अग्रवाल, अजय गुप्ता आदि रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : उत्तरांचल संपर्क क्रांति निरस्त होने से यात्री परेशान, दिल्ली रूट की बसों में बढ़ी भीड़
