Fatehpur Crime: दुष्कर्म के बाद किशोरी का वीडियो किया वायरल... शादी न होने देने की दी थी धमकी, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद किशोरी का वीडियो वायरल

फतेहपुर, अमृत विचार। दुष्कर्म के बाद किशोरी का युवक ने वीडियो वायरल किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का वीडियो वायरल हुआ है। किशोरी के मामा ने बताया गांव के विजय सिंह भांजी को बहलाकर घुमाने ले जाते था। उसके साथ विजय ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल की धमकी देकर भांजी के साथ कई बार शारीरिक शोषण किया। भांजी ने आपबीती घर में बताई। वह भांजी को घर लेकर आ गए।

भांजी के साथ उसके मोबाइल पर भी मैसेज भेजने लगा। विजय सिंह ने धमकी दी कि उसकी भांजी की शादी नहीं होने देगा। भांजी का वीडियो वायरल कर देगा। धमकी न मानने पर वीडियो वायरल कर दिए है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Accident: भाई की शादी के कार्ड बाटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत... मृतक बदायूं का रहने वाला था

संबंधित समाचार