Kanpur News: वृद्ध की मौत पर साले ने रुकवाई अर्थी; बुलाई पुलिस... रिश्तेदार पर लगाया संपत्ति के लालच में हत्या का आरोप...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के साले ने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाकर बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार के लिए ले जाने का गंभीर आरोप लगाया। साले के अनुसार वह आनन-फानन अर्थी लिए जा रहे थे, तभी उन्हें घर के पास रास्ते में रोक लिया गया। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अर्थी को सीधे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मूलरूप से जिला बांदा के थाना चिल्ला के ग्राम धोतरा के रहने वाले 70 वर्षीय राजबहादुर विश्वकर्मा काफी समय से लवकुश विहार में रह रहे थे। उनके साले भगवानदीन विश्वकर्मा ने बताया कि वह पहले गड़रियनपुरवा में ट्रक बॉडी का काम करते थे। कुछ समय बाद वह मुंबई चले गए थे, जहां उन्होंने अपना गैरेज खोल लिया था। 

काम ज्यादा न चलने के कारण वह शहर वापस लौट आए थे। बताया कि चार माह पहले पत्नी राजरानी का बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसके बाद वह अकेले हो गए थे। बताया कि वह समय-समय पर वह जीजा के पास अकेले होने के कारण रुक जाते थे। आरोप लगाया कि बर्रा निवासी सेना से सेवानिवृत्त एक रिश्तेदार पर जबरन घर में देखभाल के बहाने संपत्ति पर नजर डालने की बात कही थी। 

बताया कि 12 फरवरी को रात तक उनकी फोन पर उनसे बात हुई थी। उस समय तक वह बिल्कुल ठीक थे। आरोप लगाया कि इसके बाद 13 फरवरी को बर्रा में रहने वाले रिश्तेदार उनके घर रुक गए थे। आरोप लगाया कि रात में उन्होंने संपत्ति के लालच में जीजा की मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोप लगाया कि 14 फरवरी को सुबह 8.25 पर रिश्तेदार ने उन्हें जीजा की मौत की जानकारी दी। 

आरोप लगाया कि मामला संदिग्ध समझकर वह तुरंत गांव धोतरा से शहर आने के लिए निकल चुके। आरोप लगाया कि कुछ घंटे में वह प्राइवेट गाड़ी करके घर पहुंचे जहां लोगों ने शव ले जाने की बात कही। इसके बाद वह  घाट के लिए जा ही रहे थे, कि दांसु कुआं के पास अर्थी को रुकवा लिया। आरोप लगाया कि वीडियो बनाने के बाद सूचना पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को वहीं से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। इस दौरान तमाशबीनों की भीड़ लग गई। इस संबंध में हनुमंत विहार प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वह बीमार चल रहे थे, परिजनों ने आरोप लगाया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: अधिवक्ताओं ने जमकर किया हंगामा, होमगार्ड पर लगाया आरोप: अधिवक्ता से मांगी थी घूस; मना करने पर की मारपीट...

संबंधित समाचार