Bulldozer Action: बदायूं रोड पर 29 बीघा में बन रही 5 अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
बरेली विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने बदायूं रोड पर की बड़ी कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। बीडीए के प्रवर्तन दल बदायूं रोड पर बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रहीं पांच अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
बदायूं रोड सुभाष नगर में लगभग 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विपिन, छह हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अभिषेक, पराग दूध फैक्ट्री के सामने बेहटी रोड पर पांच हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में महेन्द्र, 25 सौ वर्ग मीटर में ज्ञान प्रकाश और 55 सौ वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अंकुर अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे थे। सभी निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन टीम में सहायक अभियंता हरीश चौधरी, अवर अभियंता सुनील गुप्ता, रमन अग्रवाल आदि शामिल रहे। अफसरों का कहना है कि अवैध कालोनियों पर बीडीए का बुलडोजर चलता रहेगा। ऐसे में जो भी बिल्डर अवैध कालोनियों का निर्माण करा रहे हैं वह प्राधिकरण से नक्शा और ले आउट पास करा लें।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: सीलिंग की जमीन कब्जाने में फाइक एंक्लेव कॉलोनाइजर समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
