यूपी में विपक्ष को लगा बड़ा झटका: बांदा में सपा, बसपा और कांग्रेस के 850 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। सदर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत शहर के डीएवी इंटर कालेज के नजदीक मैरिज हॉल में शुक्रवार को भाजपा का भव्य मिलन समारोह आयोजित हुआ। मिलन समारोह कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक दलों से लगभग 850 लोगों ने नीति और रीति पर विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थामा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा की भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। 

cats3

भाजपा पार्टी मात्र नहीं देश की करोड़ों जनता के लिए विचार है। भाजपा में पदाधिकारी बदलते हैं, लेकिन विचार नहीं। सिर्फ भाजपा में ही बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच पाता है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा इस अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी। उन्होंने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जुड़ने का संकल्प दिलाया। 

cats03

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि विशेष सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 8140200200 जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के अलावा भाजपा की ओर से जारी क्यूआर कोड स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। सदर विधायक व सांसद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को माला पहनाकर सम्मानित किया। 

cats03

इस मौके पर सदर विधान सभा क्षेत्र सदस्यता कार्यक्रम संयोजक राजकुमार राज, सह संयोजक पंकज रैकवार, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू राजपूत, अखिलेश नाथ दीक्षित, उत्तरी नगर मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, दक्षिणी नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता दद्दू, बिसंडा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, कोआपरेटिव बैंक डायरेक्टर राजभवन उपाध्याय, मनोज जैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरिफ खां समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

भाजपा में शामिल होने वालों में यह रहे प्रमुख
मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल होने वालों में बसपा पूर्व सचिव अशोक वर्मा, सपा छात्र सभा प्रदेश सचिव अर्नव प्रताप निगम, सपा युवजन सभा बूथ अध्यक्ष प्रदीप सिंह व पिपरी बूथ अध्यक्ष दिनेश साहू, सपा सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीराम यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी छोटेलाल यादव, आरएन इंस्ट्टीयूट प्राचार्य डा.अजय कुमार पांडेय, जिला परिषद कृषि महाविद्यालय पूर्व प्राचार्य राजेश सिंह परिहार, राजा देवी डिग्री कालेज प्रवक्ता जयकिशोर तिवारी, आर्यावर्त बैंक पूर्व प्रबंधक बिंदा प्रसाद सोनी, पूर्व पोस्टमास्टर राजेंद्र विश्वकर्मा, योग गुरु प्रकाश साहू, पंकज रावत, अमर सिंह यादव, मौलाना तजम्मुल, सुरेश उपाध्याय, बाबा तालाब ग्राम प्रधान जुगुल किशोर, कतरावल प्रधान विद्यानंद राजपूत, कहला ग्राम प्रधान ओमप्रकाश निषाद, गुमाई प्रधान महेश प्रसाद, गंछा प्रधान रामबहोरी, बिसंडा प्रधान नर्मदा प्रसाद प्रमुख नाम शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ में 1 लाख 74 हजार अभ्यर्थी देंगे पुलिस परीक्षा,जाने रेलवे,रोडवेज,जीआरपी की तैयारी

संबंधित समाचार