प्रतापगढ़ : पुलिस ने रोका तो बदमाशों ने टीम पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, एक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेठवारा/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। डेरवा बाजार की तरफ से शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे एक कार जेठवारा की तरफ आ रही थी। पुलिस को सूचना मिली की कार में कुछ बदमाश बैठे हुए है जिनके पास अवैध असलहा भी है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। जेठवारा पुलिस ने थाने के सामने कार का घेराव किया। पुलिस की घेराबंदी देख कार चालक ने बैरीकेटिंग के पास से ही कार को डेरवा की तरफ से मोड़ दिया। जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो  चालक ने पुलिसकर्मियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया संयोग रहा कि पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। 

पुलिस ने जब पीछा किया तो कुछ दूर आगे जाने के बाद कार सड़क से खेत में लेकर चले गए। इसके बाद कार सवार कार छोड़कर फरार हो गए। पीछा कर रही पुलिस ने भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया। पता चला है कि बदमाश पिस्टल लिए थे जो खेत में फेंक कर भाग गए, जिसे पुलिस खेतों में तलाशती रही। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसओ जेठवारा धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। फरार हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : सीएचसी अधीक्षक पर महिला कर्मचारी ने लगाया अभद्रता का आरोप, की शिकायत

संबंधित समाचार