बदायूं: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, युवती घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- थाना मूसाझाग क्षेत्र में बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

बदायूं, अमृत विचार। थाना मूसाझाग क्षेत्र के बाजार के पास ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनकी परिजनों को सूचित करते हुए तीनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने दोनों युवकों की मौत की पुष्टि की। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सराय पिपरिया निवासी धर्मेंद्र (18) पुत्र नन्हें, उनकी बहन रेखा और जिला बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी सुखपाल (35) पुत्र पप्पू शुक्रवार शाम अपने रिश्तेदार को देखने के लिए जिला अस्पताल आ रहे थे।

थाना मूसाझग क्षेत्र में मुख्य बाजार के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की भीड़ लग गई।

पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक धर्मेंद्र और सुखपाल की मौत हो चुकी थी। रेखा तड़प रही थीं। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित किया। तीनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने दोनों युवकों की मौत की पुष्टि कर दी।

शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है जबकि घायल रेखा का इलाज चल रहा है। परिजन चीत्कार करते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। मूसाझाग के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत हुई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ट्रक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: पाकिस्तान के समर्थन में लगाया स्टेट्स, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म