Bahraich accidents : सड़क हादसों के नाम रहा शुक्रवार, दो सिपाही समेत आठ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के मोतीपुर और मटेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। सड़क हादसे में मटेरा थाने में तैनात दो सिपाही समेत आठ लोग घायल हो गए। दो सिपाही समेत छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मटेरा थाने में आरक्षी प्रवीण यादव और आदर्श सिंह की तैनाती है। शुक्रवार को दोनों सिपाही बाइक से गश्त के लिए शंकरपुर गए थे। रात नौ बजे बाइक सवार सिपाही वापस आ रहे थे। निबिया गांव के पास सिपाहियों की बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में घायल सिपाहियों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने जिला अस्पताल में जाकर घायलों सिपाहियों का हाल जाना। 34 (92)

उधर मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर वन बैरियर के पास मोतीपुर गांव की तरफ से आ रहे ई रिक्शा तथा मिहीपुरवा बाजार से मोतीपुर वन बैरियर की तरफ से आ रही थी। ट्रैक्टर ट्राली में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें ई रिक्शा में सवार 6 लोग घायल हो गए। मौके पर मोतीपुर पुलिस पहुंची घायलों को घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक से स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। जिसमें छह घायलों की हालत गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार व थाना प्रभारी दद्दन सिंह दलबल के साथ मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया आदेश, डीआईओएस के पास भरण- पोषण के मामले में वेतन कटौती का अधिकार नहीं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका