UP Police Exam 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का रेला… मेटल डिटेक्टर से हुई चेकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का रेला

औरैया, अमृत विचार। आज और कल होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां की। शनिवार सुबह से ही अभ्यर्थियों का रैला उमड़ पड़ा। परीक्षा केंद्रों में मैटल डिटेक्टर से चेकिंग हुई और जैमर लगाकर मोबाइल नेटवर्क बंद किए गए। वहीं, पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम न होने पर जगह-जगह जाम लगा रहा। जिससे घंटों जाम में फंसकर राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होगी परीक्षा। जनपद में होने वाली परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में कुल 13968 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल।सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की लगाई गई ड्यूटी।

जनपद में 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 33 स्टेटिक मजिस्ट्रेट किए गए नियुक्त। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कई चरण के तकनीकी इंतजामात किए गए है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल का प्रयोग रोकने के लिए जैमर का इस्तेमाल किया गया। इससे केंद्र और उसके आसपास मोबाइल में सिग्नल ही नहीं आ सकेंगे।

वहीं परीक्षार्थियों की दो बार बायोमीट्रिक चेकिंग भी की जाएगी। इससे परीक्षा में मुन्ना भाई को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। मेटल डिटेक्टर के माध्यम से किसी भी अवांछनीय सामग्री को ले जाने पर प्रतिबंध लगाए जाने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी।

दिबियापुर नहर पुल एवं रेलवे फ्लाईओवर पर लगे हाइटगेजों की चौड़ाई कम होने के कारण पिछले 10 दिनों से नगर में पूरे पूरे दिन नहर बाजार में जाम की स्तिथि बनी रहती है।वहीं शनिवार को पुलिस भर्ती की परीक्षा के चलते सुबह से ही जाम लगा हुआ है जिससे परीक्षार्थी कई घंटो फसे रहे। कई छात्र तो निर्धारित समय से कुछ मिनट पहले पहुंच पाए। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा 3 बजे से शुरू होनी है लेकिन जाम खुलने का नाम नहीं ले रहा है।

Jaam (7)

प्रशासन की व्यवस्था को लेकर परीक्षार्थियों में आक्रोश देखने को मिला। इस समस्या को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय पैराडाइज ने सक्षम अधिकारियों को कई बार अवगत कराया कि आमजनमानस और व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए तीनों हाइटगेजों की चौड़ाई शीघ्र बढ़ाई जाए जिससे इस भीषण जाम से निजात मिल सके।

पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते नो एंट्री होने के बावजूद भी नहर बाजार में ट्रक आ गया।आखिर जिससे और भीषण जाम लग गया। कई परीक्षार्थी फसे हुए है। किसी को औरैया जाना तो किसी को अजीतमल और बिधूना आखिर कैसे पहुंचे परीक्षार्थी नियत समय पर सेंटर पर।

Jaam 1 (1)

ये भी पढ़ें- Ganga Barrage Accident: बैराज में फिर सामने आई रफ्तार की मार… कार ने साइकिलिंग कर रहे वृद्ध को रौंदा, मौत

संबंधित समाचार