Hamirpur Accident: वाहन ने युवती को कुचला... मौत, भाई के साथ बाइक से पुलिस की प्रतियोगी परीक्षा देने आ रही थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में सड़क हादसे में युवती की मौत

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा कोतवाली के भैंस्ता गांव से भाई के साथ बाइक पर उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतियोगी परीक्षा देने हमीरपुर आ रही युवती को  शनिवार को मौदहा कस्बे में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

शनिवार सुबह मौदहा कोतवाली के भैंस्ता गांव निवासी गुड़िया यादव (19) पुत्री कृष्ण प्रसाद अपने भाई कौशल उर्फ छोटू के साथ बाइक से विद्या मंदिर हमीरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतियोगी परीक्षा देने जा रही थी। तभी मौदहा तहसील रोड पर ओवरटेक करते समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए।

जिससे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घायल गुड़िया यादव को सीएससी मौदहा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतका के भाई को कोई चोट नहीं है। सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से वाहन व चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ganga Barrage Accident: बैराज में फिर सामने आई रफ्तार की मार… कार ने साइकिलिंग कर रहे वृद्ध को रौंदा, मौत

संबंधित समाचार