Suhani Bhatnagar Passes Away: दंगल की एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन, आमिर खान की बेटी 'बबीता फोगाट' का निभाया था रोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। जूनियर बबीता फोगाट बनने वली एक्ट्रेस का असली नाम सुहानी भटनागर था। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। एम्स में उनका इलाज चल रहा था। 17 फरवरी 2024 को सुहानी भटनागर का निधन हो गया।

https://www.instagram.com/p/BiE915-jUuv/

सुहानी भटनागर के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुहानी परिवार के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/BSlba7BgoNu/

सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म 'दंगल' में भी उनके काम को काफी पसंद किया गया था जिनके डायलॉग पर लोगों ने खूब ठहाके मारे थे। अब छोटी सी उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

ये भी पढ़ें : वेबसीरीज शो टाइम में सुपरस्टार के किरदार में नजर आएंगे राजीव खंडेलवाल

संबंधित समाचार