बहराइच : इजराइल जाने के लिए श्रमिकों से जुड़ी प्रक्रिया शुरू, की मेडिकल जांच 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ आईटीआई में प्रशिक्षण के बाद इसराइल जाने के लिए चयनित हुए मजदूरों का शनिवार को मेडिकल कॉलेज में मेडिकल जांच हुई। जिसमें सभी के ब्लड की जांच कर रिपोर्ट बनाई गई।

इसराइल सरकार की अनुरोध पर केंद्र सरकार की ओर से श्रमिकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत बहराइच जिले के 120 श्रमिकों का लखनऊ आईटीआई में प्रशिक्षण हुआ है। श्रम अधिकारी सिद्धार्थ मोदयानी ने बताया कि जिन 120 श्रमिकों का चयन हुआ है, उन श्रमिकों की जांच शुरू हुई है। श्रम अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सभी का मेडिकल जांच हुआ जिसमें इसराइल जाने वाले श्रमिकों के ब्लड ग्रुप, हार्ट, उम्र और बीमारी की जांच हुई। इसके बाद उनके मेडिकल रिपोर्ट को तैयार कर उन्हे दिया गया। उन्होंने बताया कि यह सभी अपने कागजात पहले ही विभाग में जमा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में रातों-रात हटाए गए तोप और जेट फाइटर, सतरिख चौराहे को चौड़ा करने का रास्ता साफ

संबंधित समाचार