हरदोई में ई-रिक्शे पर हुई टप्पेबाजी, निकाल लिए बैग में रखे आभूषण
हरदोई, अमृत विचार। सण्डीला जाने के लिए निजी बस पकड़ने के लिए ई-रिक्शे पर सवार महिला जैसे ही सिनेमा चौराहे के पास पहुंची,उसी बीच उसके बैग में रखा ज़ेवर गायब हो गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बताया गया है कि शनिवार को शाहाबाद की रहने वाली एक महिला शनिवार को अपने घर के चार लोगों के साथ शहर आई, पिहानी चुंगी से उतर कर वह निजी बस पकड़ने के लिए ई-रिक्शे से सिनेमा चौराहे पहुंच रही थी,उसी बीच उसके बैग में रखा ज़ेवर पार हो गया। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। महिला कोतवाली पहुंची और वहां सारी बात बताई। पुलिस छानबीन कर रही है। इस बारे में एसएचओ कोतवाली शहर संजय पाण्डेय का कहना है कि मामले की हर एक पहलू से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें -हरदोई : शाहाबाद में ई रिक्शा पलटने से मासूम की दबकर मौत, छोटा भाई घायल
