Bareilly News: मुकदमे में समझौते के लिए एटा गया युवक लापता, अनहोनी की आशंका
पत्नी ने एटा पुलिस और भाई ने बरेली एसएसपी को दिया शिकायती पत्र
बरेली, अमृत विचार। बरेली के युवक को एटा में मुकदमे के समझौते के लिए बुलाया गया, लेकिन 14 दिन के बाद भी वह घर नहीं लौटा।जिसके बाद पत्नी ने एटा पुलिस से शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। वहीं, युवक के भाई ने शनिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया।
शास्त्रीनगर निवासी प्रशांत वर्मा ने बताया कि उनके भाई सचिन वर्मा से एटा के अलीगंज के मोहल्ला रामप्रसाद चौधरी निवासी दूसरे पक्ष एक व्यक्ति से धोखाधड़ी और जमीन के संबंध में न्यायालय में वाद विचाराधीन है। दो फरवरी को दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने सचिन को फोन कर तीन फरवरी को समझौते के लिए अलीगंज बुलाया।
दोपहर में 11.30 बजे सचिन के साले सुमित से बात की तो बताया कि वह नगरिया पहुंच गए हैं। रात 10.30 बजे सुमित के वाट्सएप पर सचिन का मेसेज आया कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने साथियों की मदद से उसे पीटा है, जिससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसके बाद सचिन का मोबाइल बंद हो गया।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: मंत्री जितिन प्रसाद के आने की चर्चाओं के बीच कुतुबखाना पुल ने पकड़ी रफ्तार
