Bareilly News: वाहनों पर लगवाना होगा नया फास्टैग, Paytm का नहीं करेगा काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एनएचएआई ने अधिकृत बैंकों की सूची से पेटीएम पैमेंट बैंक को बाहर का रास्ता दिखाने से बढ़ी वाहन स्वामियों की दिक्क्त

बरेली, अमृत विचार। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर रोक लगाने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा पर पेटीएम के फास्टैग पर रोक लगा दी है। एनएचएआई ने पेटीएम के फास्टैग को शुक्रवार को अपनी अधिकृत बैंकों की सूची से हटा दिया है। एनएचएआई के अधिकारियों का दावा है जिले में प्रत्येक 10 वाहन में छह में पेटीएम का फास्टैग लगा है।
शहर में हर 10 वाहनों में कम से कम छह वाहनों पर पेटीएम फास्टैग लगा हुआ है। लोग 29 फरवरी तक अपने पेटीएम फास्टैग को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर निष्क्रिय कर सकते हैं।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि आईएचएमसीएल ने उपभोक्ताओं को राहत देने के मकसद से सोशल मीडिया पर अधिकृत बैंकों की सूची जारी कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर नए फास्टैग का नियम कुछ दिन बाद लागू होगा। उपभोक्ताओं के पास 29 फरवरी तक का समय है। वह अपने पेटीएम फास्टैग को निष्क्रिय कर अधिकृत बैंक का नया फास्टैग जारी करा सकते हैं।

अभी एचडीएफसी बैंक से थी साझेदारी
आरबीआई की ओर से पेटीएम पर की गई सख्ती के बाद भी वह एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी में फास्टैग जारी कर रहा था। नए आदेश के अनुसार अब नए फास्टैग जारी करने का अधिकार पेटीएम बैंक से वापस ले लिया गया है। ऐसे में तय है उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ेगा।

अब इन बैंकों से ले सकेंगे फास्टैग
एनएचएआई की ओर से जारी सूची में फास्टैग लेने के लिए जिन बैंकों के नाम शामिल हैं, उनमें इलाहाबाद बैंक, एयू स्माल फाइनेंस बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिटी यूनियन बैंक, कॉस्मॉस बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, फेडरल बैंक, फिनो पेमेंट्स बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, जे एंड के बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, नागपुर नागरिक सहकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सरस्वत बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, त्रिशूर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक हैं।

साल 2021 से फास्टैग किया गया अनिवार्य
देशभर में 15 फरवरी 2021 से सभी वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी किया गया है। फास्टैग रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक पर काम करता है। जो उपभोक्ताओं को सीधे उनके लिंक बैंक खातों से टोल का भुगतान करने की अनुमति देता है। यह टोल प्लाजा से गुजरने पर ऑटोमैटिक स्कैन करता है। जिससे रुकने और मैन्युअल रूप से भुगतान करने की आवश्यकता खत्म हो जाती है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: 11 से 15 मार्च तक होगी बेसिक की वार्षिक परीक्षा, 3 लाख 32 हजार छात्र परीक्षा में होंगे शामिल

संबंधित समाचार