रामपुर : पुलिस ने घर में मारा छापा, दो युवतियों और युवक को पकड़ कर ले आई थाने...जानिए फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला

रामपुर,अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने एक घर में छापा मारकर दो युवतियों और एक युवक को पकड़ लिया और तीनों को थाने ले आई। पुलिस ने तीनों का अश्लील हरकतें करने में चालान कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताते चलें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में एक घर में कुछ दिन से युवतियों और युवकों का आना-जाना लगा हुआ था। लोगों की आवाजाही से मोहल्लेवासी काफी परेशान रहते थे। घर में दो युवतियों और एक युवक को मोहल्ले के लोगों ने घर में घुसते हुए देख लिया था। उसके बाद लोग मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे।

सूचना की मिलने के बाद पुलिस आ गई और पुलिसकर्मी घर में  घुस गए। उसके बाद पुलिसकर्मी दो युवतियों और एक युवक को कमरे से दबोचकर थाने ले गए। जहां तीनों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294 के तहत कार्रवाई कर दी है। हालांकि मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति मुकदमा दर्ज कराने को तैयार नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि यह दोनों युवतियां पहले भी हनी ट्रैप के मामले में पकड़ी जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : रामपुर : 4.5 करोड़ रुपये से तैयार होंगी 13 सड़कें, फर्राटा भरेंगे वाहन

संबंधित समाचार