Unnao: दूसरे दिन 1196 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा; डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों में जाकर लिया जायजा...
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा रविवार को 24 परीक्षा केंद्रों पर सुबह और शाम दो पॉलियो में सकुशल संपन्न हुयी है। दोनों पॉलियो में ग्यारह सौ से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि जो भी गाइडलाइंस है उसके अनुसार कॉपियों को सील कर उन्हें पहुंचाया जाये।

बता दें पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के तहत रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चली। जिसमें उन्नाव के 24 परीक्षा केंद्रों में 10584 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 495 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा शाम 3 बजे से लेकर 5 बजे तक चली। जिसमें द्वितीय पाली की परीक्षा में 10584 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 701 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रो पर परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक आखिलेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह समेत अन्य स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे। हालांकि उन्नाव में किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी संदिग्ध नहीं पकड़ा गया और ना ही किसी के पास से कोई उपकरण बरामद हुआ है।
डीएम अपूर्वा दुबे ने सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से पूरी रहें। जिससे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न आये। परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों को अपने साथ किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण, कैलकुलेटर, रूल, मोबाइल फोन, कैलकुलेटरयुक्त इलेक्ट्रानिक घड़ी आदि ले जाने की अनुमति नहीं थी।
