प्रयागराज: रहस्यमय परिस्थितियों में मिला मवेशी चराने गए किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी किशोर का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिलने से कोहराम मच गया। वह एक दिन पहले गांव के एक युवक के साथ मवेशी चराने निकला था। उसके बाद से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार मड़वा बीरपुर गांव निवासी दिनेश सोनकर का पुत्र अरविंद 15 रविवार दोपहर घर से मवेशी चराने निकला था। उसके साथ ही गांव का मंटू भी था। बताया जाता है की शाम को मंटू तो अपने घर वापस लौट आया लेकिन अरविंद का पता नही चला। परिजनों ने हर संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जाता है कि सोमवार सुबह उसके घर से करीब पांच सौ  मीटर दूर गड्ढे में अरविंद की लाश मिली। इसकी जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में करछना पुलिस ने बताया कि उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। लोगों ने बताया कि उसे मिर्गी आती थी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: एसडीएम ने एमएलसी को बना दिया विधान सभा सदस्य, वायरल हो रहा ये लेटर

संबंधित समाचार