बहराइच: Reel बनाने चक्कर में खो दी Real लाइफ, सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, कार पलटने से चार हुए थे घायल
बहराइच, अमृत विचार। जिले के नानपारा बाईपास मार्ग पर रविवार को रील बनाते समय कार पलट गई थी। जिसमें चार किशोर घायल हुए थे। एक किशोर को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां उसकी इलाज़ के दौरान मौत हो गई। कोतवाली नगर के काजीपुरा मोहल्ले के किशोर फहाद पुत्र आफताब अहमद, अयान पुत्र सईद, कासिफ पुत्र रशीद अहमद, रूसाद पुत्र आफताब रविवार को दोपहर तीन बजे सैर सपाटे को कार से निकले थे।
इसके बाद सभी नानपारा बाईपास मार्ग पर सभी रील बनाने लगे। रील बनाते समय कार की रफ्तार इतनी बेलगाम हो गई कि कार नगर कोतवाली व रामगांव थाने के सरहद तमाचपुर बाईपास के पास अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। कार की छत नीचे व पहिए ऊपर हो गए। दुर्घटना होते देख लोग दौड़े।
घायलों को किसी प्रकार बाहर निकाल एंबुलेंस मंगाकर मेडिकल कालेज भेजा। मेडिकल कालेज इमर्जेंसी में तैनात डा. मनोज चौधरी ने बताया कि एक घायल फहाद को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। देर रात को इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह, सपा नेता अब्दुल मन्नान समेत अन्य ने घर पहुंच कर ढांढस बंधाया।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: कार की टक्कर से टूट कर गिरे बिजली के पोल से टकराया बाइक सवार, मौत
