Banda Accident: डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत... भाई घायल, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में सड़क हादसे में युवक की मौत

बांदा, अमृत विचार। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो सगे भाईयों को कुचल दिया। इसमें बडे़ भाई की मौके पर मौत हो गई। जबकि छोटा भाई चुटहिल हो गया।  उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Accident 1

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेदा गांव निवासी रामकरन (30)पुत्र सूरज पाल सोमवार की दोहपर अपने छोटे भाई राजकरन (25) के साथ बाइक से बांदा इलाज करवाने आ रहा था। बाइक रामकरन चला रहा था। तभी मवई गांव के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। 

बाइक आनियंत्रित हो कर गिरते बची। इसके बाद दोबारा डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे रामकरन बाइक से गिर कर डंपर के पीछले पहिए में जा घुसा। उसकी कुचलकर मौत हो गई। राजकरन घायल हो गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। 

Accident 3

कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। शव को कब्जे में ले लिया। मृतक किसानी करता था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेने के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: तीन माह पहले मिली खुशी...अब टूटा दुखों का पहाड़, गैस गीजर ने ले ली महिला टीचर की जान, परिजनों के नहीं थम रहे आंसू

संबंधित समाचार