बाराबंकी: पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला अब सरकार के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। मंगलवार को परीक्षार्थियों ने इसके विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आक्रोशित परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला सरकार की नाकामी का परिणाम है। इससे लाखों परीक्षार्थियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हुआ। परीक्षार्थियों ने तुरंत परीक्षा निरस्त कर फिर से परीक्षा कराई जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से तुरंत परीक्षा निरस्त करने की मांग की।
पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन#barabankipolice pic.twitter.com/9V7q7Bjq1C
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 20, 2024
ये भी पढ़ें -PCS Exam 2024: 220 पदों के लिए साढ़े पांच लाख आवेदन, 17 मार्च को होगी प्रारम्भिक परीक्षा
