बाराबंकी: ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर बालक की मौत, कुछ दिन पहले ही आया था गांव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौली/गौसपुर, बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर में पंचायत घर के निकट ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में 10 वर्षीय बालक की ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई।

घटना थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर की है। यहाँ के वसीम निवासी सैदनपुर तीस चालीस वर्षों से अकबर नगर लखनऊ में रहते हैं।कुछ दिनों पूर्व पैतृक गांव को परिवार सहित आये हुये थे। उनका 10 वर्षीय बेटा दानिश मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे पंचायत भवन सैदनपुर के पास साइकिल से घर जा रहा था कि सैदनपुर पंचायत भवन के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बालक को रौंद रौंद दिया। सूचना पर पहुंची थाना सफदरगंज पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को पकड कर कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि मृतक के परिजनों की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: मजदूर की बेटी बनी लेखपाल, हुआ स्वागत

 

संबंधित समाचार