बहराइच: शिव मनकामेश्वर मन्दिर पर पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू, भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के फखरपुर ब्लॉक के गजाधरपुर के रामकिशोर दास ब्रह्मलीन के स्थान पर कलश यात्रा निकाली गई। 47वें महारुद्र यज्ञ में शिव मनकामेश्वर मन्दिर पर आयोजित पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ व वार्षिकोत्सव मेला मंगलवार से शुरू हो गया। भव्य कलशयात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

गजाधरपुर मंदिर प्रागण से मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में महिलाएं हाथों में कलश लेकर पद यात्रा में शामिल हुई। महंत नान बाबा उर्फ मोरजयध्वज दास की अगुवाई में शिव मनकामेश्वर मंदिर से निकलते हुए यात्रा झिंगरी नदी गायत्री आश्रम मंदिर पहुंची। जहा झिंगरी नदी में महिलाओं व पुरुषो ने जल भरा। 

cats0

आश्रम के पुजारी लाडली प्रसाद वर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों का शुद्धिकरण किया और कलशों में जल भरा। कर मनोकामनाए की पूजा अर्चना करवाई। मुख्य अतिथि सीओ कैसरगंज रूपेंद्र कुमार गौड़ रहे। गयात्री आश्रम के राजमणि त्रिपाठी द्वारा भक्तों और महन्तों का माल्यर्पण कर स्वागत किया। 

श्रद्धालुओं के जयकारों से भक्तों में ऊर्जा का संचार होता रहा। बैंड-बाजे की धुन पर भक्त जयकारे लगाते रहे। महिलाएं पंक्तिबद्ध होकर मां का जयकारा लगा रही थी जगह जगह पर विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया। कलशयात्रा के प्रबन्धक महंत नान बाबा उर्फ मोरजयध्वज दास ने कलश यात्रियों पर फूल वर्षा कर स्वागत किया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया। 

इस मौके पर महंत रमाकांत दास मिश्रा मनोज सिंह कामता मिश्रा, शेषराज गौड़म, रामु गौड़, पेशकार यादव, राहुल, राजन सिंह, रिंकू, जगदीश वर्मा, जिया लाल, यज्ञाचार्य राजू दास नरायण पाठक, कमलेश, रामकेवल, वेदप्रकाश, देवी प्रसाद, हरिद्वार, बाबादीन, शिवकुमार, मूलचंद, करन पाठक,  रामसमुझ, अर्जुन, हरिश्चंद्र, रामनरेश, जलील, बंटी, केके पण्डित, राजू प्रधान, आदि हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

प्रबन्धक नान बाबा ने बताया महारुद्र यज्ञ में सुप्रिसद्ध सन्त महंत व कलाकार शामिल होंगे। वार्षिकोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी फूल-पत्तियों से सजाया गया है। मन्दिर दरबार की विशेष सजावट की गई है। वार्षिकोत्सव पर दूर दराज से आए भक्त दरबार में अर्जी लगा रहे हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष करुणा शंकर पाण्डेय अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-INDIA गठबंधन को अब यूपी में लगा बड़ा झटका, सपा और कांग्रेस में दरार, इन सीटों पर बिगड़ी बात

संबंधित समाचार