सुलतानपुर: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
अखंडनगर/सुलतानपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के अखंडनगर-बेलवाई मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। बाइक सवार दोनों युवकों को सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया तो दूसरे किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर के लिए रेफर किया है।
मंगलवार की शाम को अखंडनगर से बेलवाई मार्ग पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर। बाइक चला रहे सनी राजभर (20) पुत्र कोलई निवासी रामपुर थाना सरपतहां जौनपुर एवं इनके पडो़सी रवी (18) पुत्र भोला राजभर को गंभीर चोट आ गई। उपचार के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अखंडनगर लाया गया।
जहां डा. सुधीर बरनवाल ने सनी को मृत घोषित कर दिया। रवी को गंभीर हालत में अम्बेडकर नगर के लिए रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाला वाहन का चालक वाहन सहित भाग निकला। मृतक मुम्बई में फर्नीचर का कार्य करता था। सूचना पर अखंडनगर थाने की पुलिस पहुंची है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, अफसरों के छूटे पसीने
