सपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे राजा भइया के आवास, राजनीतिक गलियारे में बढ़ी सरगर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/ प्रतापगढ़ अमृत विचार। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया से लखनऊ में उनके आवास पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पहुंचे। दोनों नेताओं के मुलाकात की फोटो मंगलवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

फोटो में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और रघुराज प्रताप सिंह एक ही मेज पर भोजन करते नजर आ रहे हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ फोटो वायरल होने पर राजा भइया के गृह जनपद प्रतापगढ़ में राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई। आपस में कमेंट करते हुए लोग कई तरह की कयासबाजी करने लगे। 

कुछ ने इस फोटो के साथ सपा की नजदीकियां बताई तो कुछ ने लिखा कि आगामी लोकसभा चुनाव में राजा भइया की पार्टी और सपा में गठबंधन हो सकता है। इस मामले पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने बताया कि राज्यसभा चुनाव चल रहा है। वोट मांगने के लिए नरेश उत्तम आए थे, इसके अलावा इस मुलाकात का कोई और मतलब नहीं है। मुझे इतना ही मालूम है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: धरी रह गई शादी की तैयारियां, नहीं कार तो बरात लेकर नहीं आया दुल्हा, सदमें में युवती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात