बहराइच: एंबुलेंस सेवा के 6 कर्मचारी हुए निलंबित, Ambulances लेकर खा रहे थे दावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के 6 एंबुलेंस कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। सेवा में शिथिलता बरतने और नियम विरुद्ध कार्य करने पर इन सभी के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। जिले में मरीज को गांव से अस्पताल और अस्पताल से गांव ले जाने के लिए 150 से अधिक एंबुलेंस का संचालन होता है। 

इनमें एलएस सेवा एंबुलेंस के साथ 108 और 102 एंबुलेंस संचालित है। फोन आने के 10 से 15 मिनट में इन कर्मचारियों को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचना अनिवार्य होता है। इसके बाद इन्हीं कर्मचारियों की ओर से मरीजों को उनके घर भेजा जाता है। इसकी एंट्री भी की जाती है। इसके बाद भी एंबुलेंस कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं। 

कुछ यही हाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमपुरवा में तैनात 102 एम्बुलेंस के 6 कर्मचारियों ने की। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक सुधीर मणि त्रिपाठी ने बताया कि 12 फरवरी को उत्तम नगर चौराहे पर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में सभी वाहन के द्वारा दावत खाने चले गए। 

लोकेशन और जांच में सही मिलने पर 102 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी संतोष सोनी, रामप्रकाश और विक्रम सिंह को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा पायलट राम शंकर, दिलीप कुमार और अनिल कुमार को निलंबित किया गया है। यह सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 एम्बुलेंस पर कार्यरत थे। सभी के विरुद्ध मंगलवार को कार्यवाई की गई है।

एंबुलेंस लेकर गए खाना खाने

किसी भी कर्मचारी को पारिवारिक या व्यवहारिक कार्यक्रम में जाने की मन ही नहीं है। लेकिन एंबुलेंस लेकर साथ नहीं जा सकते हैं। इसके बाद भी 102 एंबुलेंस सेवा पर तैनात कर्मचारी उत्तम नगर में 12 फरवरी को दावत पर वाहन लेकर चले गए। जिस पर इन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है...,सुधीर मणि त्रिपाठी जिला प्रबंधक।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: पहले जहां होती थी राजमा और सोयाबीन की खेती, अब ग्रासलैंड में हुआ तब्दील

 

संबंधित समाचार