बहराइच: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर मासूम की मौत, केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के खसहा मोहम्मदपुर गांव निवासी एक चार वर्षीय बालक खेलते समय सड़क पार करने लगा। तभी वह ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल ले जाते समय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का केस दर्ज कर दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खसहा मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के मजरा टेपरा निवासी साजिद (4) पुत्र शुभान मंगलवार शाम को खेल रहा था। इसके बाद वह अकेले सड़क पार करने लगा। तभी सामने से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई। ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में बालक आकर कुचल कर घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर हादसे का केस दर्ज किया गया है। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: बेटे की ट्रेन से कटकर मौत-मां बदहवास, मजदूरी करने जा रहा था पंजाब

संबंधित समाचार