अंबेडकरनगर: 116 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, जांच में लगे सचल दल
अंबेडकरनगर,अमृत विचार। जिले के 116 केंद्र पर गुरुवार से प्रारंभ हो गई। परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षकों ने जांच कर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहें। परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर कतारबद्ध खड़े होकर निरीक्षकों द्वारा प्रवेश पत्रों से मिलान कर व अन्य जांच कर केन्द्रों पर प्रवेश दिया गया।
प्रथम पाली की परीक्षा 8:30 हाईस्कूल हिंदी विषय के साथ जिले भर के केन्द्रों पर शुरू हुई। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने की जिम्मेदारी 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 27 निगरानी टीमों पर है। 76 हजार 350 छात्र-छात्राओं की बेहतर ढंग से परीक्षा कराने के लिए 116 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी अपनी जिम्मेदारी में जुटे रहे। 116 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 76 हजार 350 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 39 हजार 177 जबकि इंटरमीडिएट के 37 हजार 173 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए 116 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती गई है।
इसके अलावा 27 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी परीक्षा को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा 27 निगरानी टीम का भी गठन किया गया है जो सक्रिय रहेगीं। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डायट प्राचार्य बृजेश उपाध्याय, प्रधानाचार्य विवेक पटेल, प्रधानाचार्या सुमित्रा देवी व प्रधानाचार्या तारा वर्मा के नेतृत्व में सचल दल लगातार भ्रमण पर रहे।
ये भी पढ़ें -UP board exam: लखनऊ में डीएम ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश-Video
