Bareilly News: चलती ट्रेन से उतरते समय गिरा युवक....दोनों टांगे कटी, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ट्रेन से उतरते समय गिरकर एक युवक की दोनों टांगे कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जिला पीलीभीत के थाना कोतवाली के फारूकडालचंद्र निवासी जावेद 40 पुत्र बाबू खां पुताई का काम करता था। दिल्ली जाने के लिए वह बुधवार को पीलीभीत से बरेली आया था। इस दौरान ट्रेन से उतरते समय गिरने के कारण उसकी दोनों टांगे कट गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसके बाद उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जब इसका पता मृतक के परिवार को चला तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: लोकसभा चुनाव से पहले दौड़ी SSP की तबादला एक्सप्रेस, 82 दरोगा और 6 इंस्पेक्टर इधर से उधर

संबंधित समाचार