बहराइच: गिरिजापुरी बैराज में उतराता मिला डॉल्फिन का शव, जानिए क्या बोले वन कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के गिरिजापुरी बैराज में गुरुवार को डॉल्फिन का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को रेंज कार्यालय लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में वन्य जीवों के बाद अब जलीय जीव भी दम तोड़ने लगे हैं। वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गिरिजापुरी बैराज की शाखा निकली है। बैराज में गुरुवार को गेट संख्या एक के पास डॉल्फिन का शव बहता मिला। इस पर आसपास के लोगों ने सूचना रेंज कार्यालय में दी।

 रेंज के वन कर्मी मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से डॉल्फिन के शव को बैराज से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद उसे रेंज कार्यालय में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। डीएफओ बी शिवकुमार ने बताया कि मृतक डॉल्फिन मादा है। पानी में उसका शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: डीएम के सामने रो पड़ी युवती, कहा- अगर युवक ने वायरल किया वीडियो तो... जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार